फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fashion show

फैशन शो में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Tue, 23 Mar 2021 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fashion show
फैशन शो में प्रतिभागी मॉडल के साथ गरिमा अरोरा, प्रियंका चौधरी,रेनू चौधरी व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
फैशन इवेंट कंपनी स्काईफैम किंगडम ने सोमवार को गायत्री पैलेस में फैशन शो का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने फैशन का जलवा बिखेरा। वहीं एसिड अटैक सर्वाइवर रितु सैनी के जरिये छांव फाउंडेशन को गुप्त धनराशि दान की गई। इस सामाजिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए शहर विधायक संजीव राजा व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी शामिल हुए। शो में मेरठ की मिस मान्या व नई दिल्ली की सान्या विजेता रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर और नोएडा जैसे बड़े शहरों की नामी हस्तियों ने प्रतिभाग कर शोभा बढ़ाई। छपाक फिल्म की सह अभिनेत्री रितु सैनी, क्राइम पेट्रोल व कुमकुम भाग्य फेम अनुराधा शर्मा, बूलेट राजा फिल्म, वेब सीरीज सावधान इंडिया के अभिनेता अभी तिवारी, मॉडल मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता शेल्जा सूरी, अंशु वार्ष्णेय, विपिन सिसोदिया, नीरू राहुल गुप्ता, मानसी राजनी, नरेंद्र सांगवान, संजना सिंह, साक्षी चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में फर्स्ट रनरअप अलीगढ़ की मिस स्प्रहा व मिसेज सूची रहीं। सेकेंड रनरअप गुरुग्राम की मिस शिवांगी व मिसेज आकृति रहीं। एंकर गरिमा अरोरा, प्रियंका चौधरी, श्रुति वार्ष्णेय, शर्फीना वारसी, हिमांशू शर्मा, जकी खान, अनुज शर्मा, नितिन, सिद्धांत अरोरा, रोहिणी गुप्ता, टीना दीवान का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed