{"_id":"6858588c847cdfa1310b816f","slug":"farmers-upset-due-to-incomplete-cleaning-of-miner-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102754-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: माइनर की अधूरी सफाई से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: माइनर की अधूरी सफाई से किसान परेशान
विज्ञापन
गांव कमालपुर के पास अधूरी छोड़ी माइनर की सफाई। संवाद
- फोटो : samvad
मानगढ़ी माइनर (बंबा) की अधूरी सफाई होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने बंबा की पूरी सफाई कराने की मांग की है।
मानगढ़ी माइनर, नाथपुर, कमालपुर होते हुए मधूपुर गांव तक जा रहा है। हालांकि इस माइनर में कभी भी सिंचाई के लिए पानी नहीं आया, लेकिन इसकी सफाई पर सिंचाई विभाग हर साल पैसा खर्च करता है। आधी-अधूरी सफाई होने से किसान परेशान हैं। गांव कमालपुर निवासी केपी सिंह कुंतल, मुकेश चौधरी, अरविंद, योगेंद्र सिंह आदि ने बताया कि माइनर की सफाई कमालपुर गांव तक करके छोड़ दी गई है। जबकि किसान मधूपुर तक सफाई कार्य पूरा करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि माइनर की कमालपुर से आगे काफी समय से सफाई नहीं की गई है। इससे माइनर में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।
इससे किसानों को जंगली जानवर छुपे रहने का डर बना रहता है। किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह सफाई की गई थी। तब भी कर्मचारी इसी स्थान पर सफाई कार्य को अधूरा छोड़कर चले गए थे। किसानों ने मधूपुर तक इसकी सफाई कराने की मांग की है। एसडीएम मोहम्मद अमान ने बताया है कि संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर किसानों की समस्या को दूर कराया जाएगा। अधूरे सफाई कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा।