{"_id":"67e30fb5923a3dd958022b23","slug":"farmers-troubled-by-power-cuts-surrounded-jattari-power-house-aligarh-news-c-2-1-ali1010-637716-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कटौती से परेशान किसानों ने जट्टारी बिजलीघर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कटौती से परेशान किसानों ने जट्टारी बिजलीघर घेरा
Wed, 26 Mar 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
गांव उसरह रसूलपुर में 23 दिन से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों ने मंगलवार को बिजली कटौती पर जट्टारी बिजली घर का घेराव किया। एसडीओ ने आश्वस्त किया कि जब तक धरना चलेगा, धरनास्थल पर बिजली की कटौती नहीं होगी। इसके बाद ही किसान बिजली घर से लौटे।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में बढ़े सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे यह किसान उसरह रसूलपुर के पास 23 दिन से धरना दे रहे हैं। ग्राम प्रधान सुधीरपाल सिंह उर्फ बंटू के अनुसार धरनास्थल पर बिजली की कटौती के बाबत मंगलवार को जट्टारी जेई वंशीधर दुबे को 10-12 बार कॉल की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
इस पर किसान बिजली घर पहुंच गए और जेई का घेराव कर वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे। एसडीओ ने आश्वस्त किया कि जब तक धरना चलेगा वहां बिजली की आपूर्ति सुचारू रहेगी। इस दौरान सोबरन सिंह, राजू सिंह नागल खुर्द, सुंदर प्रधान खन्डेहा, शीशपाल सिंह, डॉ० रमेश अत्री उसरह, रमेश अत्री बाजौता, सुधीरपाल सिंह उर्फ बंटू प्रधान उसरह, कुलदीप सिंह उर्फ भोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठे रहे जेई, जमीन पर किसान
किसानों ने कहा कि जेई वंशीधर दुबे अपनी कुर्सी पर बैठे रहे जबकि 70-80 साल के बुजुर्ग किसान उनके सामने जमीन पर बैठे थे। इसके बावजूद उन्हें महसूस नहीं हुआ कि वह कुर्सी से उठ जाते अथवा बुजुर्ग किसानों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करते।