{"_id":"65df9ef7a708d4ac3a050e86","slug":"farmers-staged-strike-over-electricity-problem-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100463-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली की समस्या पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली की समस्या पर किसानों ने दिया धरना
Thu, 29 Feb 2024 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
पिसावा के गांव डेटा सैदपुर के बिजलीघर पर धरने पर बैठे किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव डेटा सैदपुर स्थित बिजली घर पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण सिंह फौजी के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। एसडीओ से समस्याओं का आश्वासन मिलने पर ही वह धरने से उठे।
धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि बिजली घर से कर्मचारी मनमर्जी से कटौती कर रहे हैं। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। सैदपुर में कई दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बताने के बावजूद नहीं बदला जा रहा। महज दो माह का बिल बकाया होने पर ही विभागीय कर्मी कनेक्शन काट रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
किसानों ने धरने में विभागीय उच्चाधिकारियों के आने की मांग रखी। इस पर शाम के समय एसडीओ प्रवीण कुमार और जेई राजीव गुप्ता धरनास्थल पर पहुंचे। पांच दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता ब्रह्मपाल सिंह तथा संचालन मदनपाल मास्टर ने किया। बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, मनवीर राठी, साहब सिंह, हितेश सिंह, राजकुमार तोमर, बलदेव सिंह, पंकज कुमार, सुल्तान सिंह, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, देवी चरण, अजय कुमार, महेश कुमार, रनवीर सिंह, जगदीश सिंह, तेजपाल सिंह, गिरिराज सिंह मौजूद रहे।