कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक प्रांगण में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने बैंक संबंधित समस्याओं को लेकर धरना दिया। किसानों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरकरन सिंह फौजी के साथ अपनी समस्याएं रखी। बैंक प्रबंधक ने उनकी बात सुनी और समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
भाकियू तहसील अध्यक्ष ने कहा कि नये खाते नहीं खोले जा रहे, केसीसी पर कमीशनखोरी है। पासबुक में एंट्री नहीं हो रही है। किसान सम्मान निधि के खातों में खामियां निकालीं जा रही हैं। बैंक मित्र बुजुर्ग किसानों से रुपये निकालने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। बैंक प्रबंधक किसानों के साथ उचित व्यवहार नहीं करते हैं। बैंक प्रबंधक ने कहा कि शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी।धरने की अध्यक्षता सुभाष चंद्र तंवर और संचालन मदनपाल मास्टर ने किया। इस मौके पर पंकज शर्मा, नवाब सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, नानक चंद आदि मौजूद थे।