फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers sitting on the floor on the Aligarh-Palwal road

Aligarh News: अलीगढ़-पलवल मार्ग पर फर्श बिछाकर बैठे किसान

Wed, 05 Jul 2023 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on the floor on the Aligarh-Palwal road
फर्श बिछाकर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Samvad
बिजली कटौती की समस्या से परेशान क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र प्रदर्शन किया। बिजलीघर पर ताला लगाकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसान और आक्रोशित हो गए। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर फर्श बिछाकर बैठ गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ प्रवीण कुमार ने किसानों को समझाकर मार्ग से उठाया। उसके बाद यातायात सुचारू हुआ। किसानों ने एसडीओ से कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान धान की पौध की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। एसडीओ ने दो दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। प्रदर्शन में गांव ताहरपुर, जरेलिया, हेतलपुर, कुराना, इतवारपुर जलालपुर छजुपुर नगलिया आदि गावों के सैकड़ों किसान थे।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (एकता) के पदाधिकारियों ने बिजली कटौती की समस्या के निदान के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान, मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, भोला चौधरी, मनवीर सिंह, धर्मपाल, देवदत्त, उपेंद्र सिंह, योगेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed