फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers Jammed on Aligarh-Moradabad highway for five hours administration in trouble demand for new sugar mill

किसानों के तेवर उग्र: पांच घंटे तक लगाया अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम, प्रशासन के छूटे पसीने

Sun, 12 Sep 2021 06:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 06:49 PM IST
सार

गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री और जनपद प्रभारी सुरेश राणा का सर्किट हाउस में घेराव करने किसान निकल पड़े। पुलिस ने रास्ते में छेरत चौकी पर बैरियर लगाकर किसानों को रोक लिया। 
 

विज्ञापन
Farmers Jammed on Aligarh-Moradabad highway for five hours administration in trouble demand for new sugar mill
किसानों ने अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे को किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में किसानों के उग्र तेवर को देखकर अधिकारियों के माथे पर सिलवटें उभर आई हैं। किसानों की बैठक में जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने से नाराज किसानों ने अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से प्रशासन के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के अनुरोध पर किसानों ने जाम खोल दिया। दरअसल, 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को साथा चीनी मिल की दुर्दशा से नाराज गन्ना किसानों ने महेशपुर के पास अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों के उग्र तेवर और जाम लगाने की खबर पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से जाम खोलने का अनुरोध किया, लेकिन किसान अपने फैसले पर अडिग रहे। जाम हटाने और न हटाने के चलते किसानों व पुलिसकर्मियों में काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साथा चीनी मिल की दुर्दशा से नाराज और नई चीनी मिल की स्थापना की मांग को लेकर भाकियू और साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिल पर एक खुली बैठक बुलाई थी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने पर किसान नाराज हो गए। इसके बाद गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री और जनपद प्रभारी सुरेश राणा का सर्किट हाउस में घेराव करने किसान निकल पड़े। पुलिस ने रास्ते में छेरत चौकी पर बैरियर लगाकर किसानों को रोक लिया। 


इसके बाद दोपहर एक बजे किसान अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सर्किट हाउस का घेराव करने के मांग पर किसान अड़े रहे। शाम छह बजे जाम स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed