{"_id":"5f5d1ce18ebc3e5aa12f4471","slug":"farmers-got-insurance-of-5-crores-city-office-news-ali2436644184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नुकसान पर किसानों को मिला पांच करोड़ का बीमा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल नुकसान पर किसानों को मिला पांच करोड़ का बीमा लाभ
विज्ञापन
अलग अलग अपदाओं और फसली नुकसान पर अलीगढ़ मंडल के किसानों को पांच करोड़ रुपये का बीमा लाभ मिला है। वर्ष 2019 की खरीफ की फसल में 11,305 किसानों को 3.47 करोड़ का बीमा कवर मिला और लगभग 2,420 किसानों को क्षति पूर्ति के रूप में 1.55 करोड़ रुपये मिले। इस रकम ने नुकसान उठाने वाले किसानों के आंसू पोंछे हैं।
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा है कि अब ये योजना स्वैच्छिक हो गई है, लेकिन किसानों को इसका लाभ समझना चाहिए। योजना में केसीसी कार्ड से लोन लेने वाले किसान अनिवार्य रूप से और अन्य किसान स्वैच्छिक आधार पर सम्मलित किए जा रहे हैं। बीमित राशि को फसल की उत्पादन लागत के बराबर जनपद स्तर पर अधिसूचित किया गया है। प्रदेश सरकार योजना का लाभ सभी इच्छुक एवं जरूरतमंद किसानों तक पहुंचा रही है।
मंडलायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2019 में मंडल के कुल 72,884 किसानों की 50091.71 हेक्टेयर जमीन में धान, मक्का, बाजरा एवं अरहर की फसलों को बीमित कराया था, जिसमें क्षतिपूर्ति के रूप में 11,305 किसानों को 3 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी। इसी प्रकार रबी 2019-20 में मंडल में कुल 54,916 किसानों की 38,108 हैक्टेयर की फसलों को बीमित किया गया। रबी 2019-20 में मध्य अवस्था, स्थानीय आपदा एवं क्राप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उपज के आधार पर 2,420 किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में 1 करोड़ 55 लाख पांच हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। खरीफ 2020 में ऋणी किसानों के अतिरिक्त गैर ऋ णी किसानों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ देने के लिए जनपद, तहसील, विकास खंड एवं न्याय पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।