फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer seminar after TB disease workshop

भड़के ब्लॉक प्रमुख, सुनाई खरी-खोटी: टीबी रोग की कार्यशाला के बाद टांग दिया बैनर, लो हो गई किसान गोष्ठी

Fri, 10 Jan 2025 07:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 07:41 AM IST
सार

कागजों में लिखा गया कि इस मेला-गोष्ठी में स्टॉल लगाकर किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से जागरूक किया जाएगा। लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने किसानों को इसकी सूचना तक नहीं दी। ब्लॉक सभागार के बाहर अपना स्टाल लगाकर कुर्सियां बिछा दीं। 

विज्ञापन
Farmer seminar after TB disease workshop
ब्लॉक प्रमुख ने कृषि विभाग अधिकारी-कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हद हो गई...। अखबारों में खबर छपवा ली। बैनर बनवा लिया, लेकिन जिन किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन कियाथा, उन्हें ही नहीं बुलाया। ब्लॉक परिसर में टीबी (क्षय) रोग की कार्यशाला समाप्त हुई तो उसमें शामिल स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मी और प्रधानों को ही कृषि विभाग के कर्मचारियों ने बाहर बिछवाई गई अपनी कुर्सियों पर बुला लिया। और इस तरह से खंड स्तरीय कृषि निवेष मेला-रबी गोष्ठी कर ब्लॉक भर के किसान जागरूक कर दिए गए।

विज्ञापन


कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की इस औपचारिकता पर वहां मौजूद ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह भड़क उठे। कहा कि इस तरह की चालबाजी के कारण ही सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल पर जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से बात कर कृषि गोष्ठी के नाम पर इस तरह औपचारिकता निभाने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। दरअसल मंगलवार को ब्लॉक परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से टीबी रोग पर कार्यशाला थी। उसी समय में कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक परिसर में खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला, रबी गोष्ठी की 6 जनवरी को घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


कागजों में लिखा गया कि इस मेला-गोष्ठी में स्टॉल लगाकर किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से जागरूक किया जाएगा। लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने किसानों को इसकी सूचना तक नहीं दी। ब्लॉक सभागार के बाहर अपना स्टाल लगाकर कुर्सियां बिछा दीं। जब टीबी रोग की कार्यशाला समाप्त हुई तो वहां से निकले सरकारी कर्मचारियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधानों को हाथ जोड़कर अपनी कुर्सियों पर आमंत्रित कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख को भी बुला लिया। ब्लॉक प्रमुख ने उन्हीं चेहरों को फिर सामने देखा जिन्हें कुछ मिनट पहले अंदर सभागार में संबोधित करके निकले थे तो भड़क उठे। पूछा कि कितने किसान, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों को किसान गोष्ठी में आमंत्रित किया गया? संतोषजनक जवाब न मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

हमारे कर्मचारियों से कुछ गलती हुई है। आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा। विधिवित प्रचार-प्रसार कर गोष्ठी में किसानों सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। -सुधीर कुमार शर्मा, एडीओ पीपी, अकराबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed