{"_id":"5ff7633d8ebc3e340274a55b","slug":"farmer-s-protest-tappal-news-ali2531355178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक
Fri, 08 Jan 2021 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
टप्पल इंटरचेंज पर ट्रैक्टर लेकर खड़े किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर दिल्ली के धरना स्थल पर जाने के लिए निकल पड़े। किसानों के दिल्ली जाने की भनक मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। दिल्ली जाने वाले किसानों को पुलिस ने टप्पल के गांव सिमरौठी, कंसेरा व जिकरपुर में रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान पुलिस को चकमा देकर यमुना एक्सप्रेस वे के पास टप्पल इंटरचेंज पर दोपहर 12 बजे पहुंच गए। नोएडा कट पर ट्रैक्टरों की लाइन लगने से अलीगढ़ पलवल मार्ग तीन घंटे तक बाधित रहा। जिससे मार्ग पर दोनों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को गांव पखौदना, मेवगढ़ी, मालव पालर, कंसेरा, जिकरपुर व सरौल सहित दर्जनों गांवों के किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए चल पड़े। किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के पास टप्पल इंटरचेंज पर पहुंच गए। वहां पर पहले से मौजूद पुलिस ने किसानों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। लेकिन ट्रैक्टरों की लाइन व किसानों की भीड़ के कारण अलीगढ़ पलवल मार्ग तीन घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया।
मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। टप्पल इंटरचेंज पर किसान ट्रैक्टरों से उतरकर यमुना एक्सप्रेस की तरफ बढ़ने लगे। लेकिन कई थानों की फोर्स व पीएसी बल ने किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस बात को लेकर उप जिलाधिकारी खैर व किसानों में तीखी नोक झोंक भी हुई। किसान नेता सुंदर सिंह बालियान तथा राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता ओमपाल सिंह सूर्यवंशी ने संयुक्त रूप से अधिकारियों के आगे घोषणा कर दी, अगर यमुना एक्सप्रेस वे पर जाने से रोका गया तो यमुना एक्सप्रेस पर स्थित प्रत्येक गांव पर जाम लगाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
उसके बाद किसानों को टप्पल इंटरचेंज से नोएडा कट तक जाने की अनुमति दी।
अधिकारियों ने प्रस्तावित रैली में एक भी किसान को नहीं जाने दिया । इसे लेकर यमुना ऐक्सप्रेस वे से करीब दो सौ मीटर पहले लगे तीसरे बैरिकेडिंग पर किसान सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। किसान नेता सुंदर सिंह बालियान व राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार ने कहा कि अगर दिल्ली चल रहे धरने में सरकार व किसानों में वार्ता सफल नहीं होती है तो इंटरचेंज पर यमुना ऐक्सप्रेसवे के पुल के नीचे अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसके बाद किसान वापस लौट गए। इस दौरना विसंबर सिंह, प्रमोद कुमार, ओमपाल सिंह, सुखवीर सिंह, सुंदर सिंह, देवदत्त, गजेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, इंदरपाल शर्मा, देवदत्त सिंह, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, सुंदर सिंह, राकेश काका आदि किसान मौजूद थे।

टप्पल इंटरचेंज पर किसानों को संबोधित करते किसान नेता सुंदर सिंह बालियान।- फोटो : HAZIYAPUR