फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer's Murdered

अलीगढ़ः नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer's Murdered
किसान देशराज का फाइल फोटो - फोटो : GABHANA
थाना क्षेत्र के खेड़िया हैवत खां में बुधवार रात नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह चाय देने गई नातिन ने चारपाई पर खून से लथपथ शव देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देशराज सिंह (72) बुधवार शाम गांव के बाहर स्थित नलकूप से धान की सिंचाई कर रहे थे। रात में नलकूप पर ही सो गए। देर रात हमलावारों ने धारदार हथियारों से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। सुबह उनकी नातिन संध्या चाय लेकर पहुंची तो चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। रोते हुए घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों की सूचना पर एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्कवायड ने पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। मृतक के बेटे बृजेश कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed