फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies due to bull attack in Chandauli village

Aligarh News: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
सार

सांड के हमले से एक और की जान चली गई। फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने हमला किया। जिससे किसान गंभीर घायल हो गया। किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmer dies due to bull attack in Chandauli village
सांड़ के हमले में मृत किसान ओमप्रकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के गांव चैंडौली बुजुर्ग में फसल की रखवाली कर रहे किसान पर 11 जनवरी को सांड़ ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव चैंडौली बुजुर्ग निवासी 63 वर्षीय ओमप्रकाश सुबह निराश्रित गोवंशों से फसल की रखवाली करने गए थे। ओमप्रकाश के भाई राजेश कुमार ने बताया कि खेत में कुछ काम निपटाने के बाद ओमप्रकाश घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेत के निकट ही सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। कई बार उठाकर जमीन पर पटका। सांड़ के हमले के कारण सींग बुजुर्ग के पेट में घुस गए।
विज्ञापन


जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह तत्काल बुजुर्ग को लेकर सीएचसी और फिर एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन गंभीर घायल होने के कारण ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed