फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer committed suicide under suspicious circumstances

अलीगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने की आत्महत्या

Sat, 22 Aug 2020 09:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide under suspicious circumstances
मडराक थाना क्षेत्र के सिंघारपुर गांव के एक युवा किसान ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिवार वाले आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अशोक कुमार (25) पुत्र रामवीर सिंह खेती-किसानी कर परिवार को चला रहा था। अशोक की पत्नी मीना लंबे समय से कैंसर से जूझ रही है। परिवार वालों के मुताबिक, पत्नी पिछले दिनों बेटे व बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से अशोक तनाव में था। शुक्रवार रात को उसने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी बच्चों सहित ससुराल पहुंची। इधर, उसके परिवार वाले भी आ गए। अशोक और उसकी पत्नी के परिवार वाले रात को ही शव का अंतिम संस्कार करने को ले जाने लगे। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे। मगर, पुलिस ने मामला संदिग्ध लगने के चलते पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड आया है। परिवार वाले आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed