फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family members accused police of murder

Aligarh News: नोएडा पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

Fri, 17 May 2024 04:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 04:28 AM IST
सार

युवक को पुलिस ने किसी मामले की पूछताछ के लिए चिपियाना बुजुर्ग पुलिस चौकी बुलाया था। वहां पर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Family members accused police of murder
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। योगेश खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर के मजरा अमरगढ़ी निवासी तेजवीर का पुत्र था। योगेश के भाई मनोज ने बताया कि योगेश एवं सिल्टू एक बेकरी कंपनी में पिछले चार वर्ष से कार्य करते थे। तीसरा भाई जितेंद्र भी एक अन्य कंपनी में कार्य करता है।

विज्ञापन


योगेश को पुलिस ने किसी मामले की पूछताछ के लिए चिपियाना बुजुर्ग पुलिस चौकी बुलाया था। इसकी सूचना खुद योगेश ने अपने भाई जितेंद्र को फोन पर दी थी। आरोप है कि जितेंद्र चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे योगेश से मिलने नहीं दिया और पैसों की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर याेगेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। योगेश चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


घटना के बाद से उसकी मां राजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता तेजवीर सिंह साधारण किसान है। तीन भाई नोएडा नौकरी करते हैं और एक भाई पिता के साथ कृषि कार्य में हाथ बंटाता है। 16 मई की देर रात तक मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। देर रात तक शव गांव में नहीं पहुंचा था, शुक्रवार को शव पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed