फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   family decided not to have a funeral feast

Aligarh News: सेवानिवृतक शिक्षक का निधन, परिवार ने लिया मृत्युभोज न करने का निर्णय, यह रही वजह

Thu, 16 May 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:08 PM IST
सार

सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर बाबा अमानी सिंह लगसमा सुधारक समिति व गोंडा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उनके पुत्रों से मृत्यु भोज आयोजित न करने की अपील की। इस पर परिवार ने मृत्युभोज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
family decided not to have a funeral feast
मृत्यु भोज बहिष्कार की बैठक में भाग लेते लोग - फोटो : स्वयं

विस्तार

सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर बाबा अमानी सिंह लगसमा सुधारक समिति व गोंडा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी शोक व्यक्त करने गए। उनकी अपील पर शोाकाकुल परिवार ने मृत्युभोज न करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


गोंडा में गांव उत्तमपुर के मूल निवासी व हाल कस्बा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक छिद्दा सिंह के निधन पर बाबा अमानी सिंह लगसमा सुधारक समिति व गोंडा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पहुंच शोक व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने उनके पुत्र यशवीर सिंह व विजयवीर सिंह से मृत्यु भोज आयोजित न करने की अपील करते हुए कहा कि मृत्यु भोज समाज में व्याप्त एक कुरीति है। दोनों ही समितियां इसे समाज से मिटाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। मृत्यु भोज के स्थान पर उस धनराशि का प्रयोग गरीब कन्याओं के विवाह व अन्य सामाजिक परोपकार के कार्यों में लगाने से समाज का उत्थान होगा। 
विज्ञापन


जिस पर शोकाकुल परिवार ने आम सहमति से मृत्युभोज न करने की घोषणा कर दी। इस दौरान मास्टर केवल सिंह, मास्टर उदयवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, मास्टर किंगकांग सिंह, बुद्धा सिंह, दिनेश चंद, भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed