{"_id":"5c4238cebdec2273703ffbe7","slug":"fakhruddin-lying-on-bed-for-three-years-can-not-get-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से बिस्तर पर पड़े फखरुद्दीन, नहीं मिल रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से बिस्तर पर पड़े फखरुद्दीन, नहीं मिल रही मदद
Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पत्नी व बेटी के साथ फखरूद्दीन।
- फोटो : Amar Ujala
टप्पल क्षेत्र के गांव गज्जूगढ़ी निवासी 38 वर्षीय फखरुद्दीन पुत्र अहमद खां की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने से वह तीन साल से बिस्तर पर पड़े हैं। आर्थिक तंगी के चलते बेटी की पढ़ाई छूट गई। परिवार के समक्ष खाने के लाले हैं। इलाज के लिए किसी स्तर से कोई मदद नहीं मिल रही। इतना ही नहीं परिवार को एक अदद राशन कार्ड तक नहीं मिला कि सरकारी कोटे के अनाज से परिवार का पेट तो भर पाता।
गज्जूगढ़ी निवासी फखरुद्दीन के अनुसार तीन साल पहले रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद से वह बिस्तर पर हैं। परिवार में पत्नी और नौ साल की बेटी है। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है लेकिन उनके परिवार को किसी तरह की सहायता आज तक नहीं मिली। गांव के कुछ लोगों की मदद से उनके परिवार का जीवन यापन हो पा रहा है। राशन कार्ड तक न होने से इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना तक लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इलाज और परिवार के जीवन यापन के लिए मदद की गुहार लगाई है।