फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake medicines found at the house of a fake medical store operator

फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक के घर मिला नकली दवाओं का जखीरा

Fri, 25 Jun 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake medicines found at the house of a fake medical store operator
महानगर के सासनी गेट के ब्रह्मणपुरी में बृहस्पतिवार देर रात एक फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई कानपुर क्राइम ब्रांच के इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस, औषधि विभाग व कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से की है। मौके से कई लाख का माल जब्त करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। वहीं उससे हुई पूछताछ के आधार पर देर रात अचलताल सहित अन्य ठिकानों पर भी चेकिंग कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनऊ और कानपुर में नकली दवाएं बनाने का रैकेट पकड़ा था। उसी रैकेट से यूपी के अलीगढ़ सहित कई जिलों में इस कारोबार के होने की जानकारी मिली। पता चला कि अलीगढ़ के ब्रह्मनपुरी का अशोक कुमार उनसे दवाएं ले जाता है और अपने घर में पैकिंग करने के बाद पश्चिम यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर आदि कई जिलों में आपूर्ति देता है। इस लीड पर कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात यहां पहुंचकर सासनी गेट पुलिस व औषधि टीम से संपर्क कर अशोक कुमार के घर में छापा मारा। वहां मेडिकल स्टोर संचालित मिला, जो फर्जी था। इसके अलावा घर में नकली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अशोक कुमार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दवाओं के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है। अलीगढ़ में किन-किन मेडिकल स्टोर पर इस दवा की सप्लाई की गई है, उसकी पड़ताल की जा रही है। देर रात मिली जानकारी के अनुसार टीम ने अचलताल के पास व अन्य कई ठिकानों पर भी चेकिंग की है। इधर, इस कार्रवाई के बाद कानपुर की टीम यहां से लौट गई है। अशोक के घर से जो दवाएं मिली हैं, उनमें दर्द निवारक इंजेक्शन, ताकत की दवाएं, एनर्जी ड्रिंक के रूप में ट्रामा डोल, अल्ट्रासेट, टेक्सीन, डयूरोबुलेन आदि इंजेक्शन व टेबलेट मिले हैं। यह पूरा खेल एक घर में खुले फर्जी मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित हो रहा था। इस मामले में कुक्कू व टिंकू नाम के दो व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए हैं, उन्हें तलाशा जा रहा है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मामले में जांच जारी है। औषधि विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed