फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Facebook Friend sexual harassment with woman, accused arrested in aligarh

पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर मौजमस्ती के लिए बुलाया और दे दिया जिंदगी भर का गम

Wed, 29 May 2019 03:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 May 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Facebook Friend sexual harassment with woman, accused arrested in aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

महानगर के रामघाट रोड इलाके में एक युवक ने अपनी फेसबुक फ्रेंड को मथुरा से यहां बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना दो बार की गई। पहली बार की घटना को तो युवती ने नजरंदाज कर दिया। मगर दूसरी बार की घटना पर युवती बिफर गई और उसने मंगलवार देर रात क्वार्सी थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मुकदमे के आधार पर युवती के मेडिकल परीक्षण आदि की तैयारी है।

विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि मूल रूप से बुलंदशहर की युवती की शादी मथुरा में हुई है। उसकी फेसबुक पर यहां वैशालीपुरम में रहने वाले आकाश नाम के युवक से दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले आकाश ने उसे बातों में उलझाकर चेटिंग के जरिये उसे यहां बुलाया। यहां उसे अपने साथ डीपीएस के सामने एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बस में बैठाकर मथुरा भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को फिर इसी तरह मौज मस्ती करने के नाम पर उसे अलीगढ़ बुलाया। इस बार भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना उसी ठिकाने पर दोहराई गई। इस बार युवती ने विरोध भी किया। मगर आकाश नहीं माना। घटना के बाद युवती को वापस बस में बैठाकर मथुरा भेज दिया गया। मगर युवती देर शाम वापस लौट आई और क्वार्सी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी सब कुछ मर्जी से होने की दलील दे रहा है। मगर युवती जिद पर अड़ी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed