फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   extra money take from patient caretaker

जिला अस्पताल में बेड चार्ज के नाम पर तीमारदार से वसूले रुपये

Mon, 26 Aug 2019 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
extra money take from patient caretaker
जिला अस्पताल में एक तीमारदार से बेड चार्ज के नाम पर 125 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 450 रुपये लेने का मामला सामने आया है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह रुपये अस्पताल के स्टॉफ ने लिए हैं या किसी बाहरी व्यक्ति ने। रविवार को तीमारदार ने मरीज की छुट्टी कराने के दौरान बेड चार्ज के नाम पर दिए पैसों की रसीद मांगी तो मामला खुला। सीएमएस डा. रामकिशन ने मामले की जांच कराकर अज्ञात वसूली कर्ता को तलाशने और उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुड्डू निवासी नगला कलार, बन्नादेवी ने बताया कि पिता गंगाधर को 21 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राइवेट वार्ड के चार नंबर कमरे में पिता को बेड दिया गया। उसी दिन एक युवक आया और खुद को अस्पताल का स्टॉफ बताते हुए 125 रुपये बतौर बेड चार्ज की मांग करने लगा। पैसे देने पर उसने एक रसीद भी थमा दी। इसी प्रकार युवक 24 अगस्त तक पैसे लेता रहा। हालांकि बाद के दो दिन की कोई रसीद नहीं दी। रविवार को पिता को डिस्चार्ज कराने के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में बने काउंटर से बाकी दो दिन की रसीद मांगी तो स्टाफ ने अस्पताल में बेड चार्ज न लगने की बात बताई। युवक के अनुसार सीएमएस से मामले की शिकायत की है। सीएमएस के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। वसूली कर्ता को जल्द ही पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed