फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Expected to announce exam date after counting of votes

अलीगढ़ः मतगणना के बाद परीक्षा की तिथि घोषित होने की उम्मीद

Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Expected to announce exam date after counting of votes
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
यूपी बोर्ड की परीक्षा की तिथि मतगणना के बाद घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा के बाबत माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर साल परीक्षार्थी और केंद्र घटते-बढ़ते रहे। इस बार 153 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 
विज्ञापन



 बोर्ड के संबंधित परीक्षा केंद्रों में लोहे की अलमारियों में डबल लॉक की व्यवस्था कराने की जानकारी शिक्षा विभाग को सोमवार को देनी होगी। इसके लिए इन परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिए जा चुके हैं। साथ ही प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं भी सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगी। परीक्षा में ड्यूटी भी ऑनलाइन लगेगी। इनकी ड्यूटी बोर्ड तय करेगा।
विज्ञापन




जिले में 94 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 624 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में इस बार 153 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वर्ष 2019 में 179 परीक्षा केंद्र थे, जिसमें एक लाख 25 हजार 577 परीक्षार्थी थे। वर्ष 2020 में 155 परीक्षा केंद्र थे, जिसमें एक लाख 15 हजार 344 परीक्षार्थी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2021 में 165 परीक्षा केंद्र थे, जिसमें एक लाख 15 हजार 242 परीक्षार्थी थे। हालांकि, परीक्षा नहीं हुई थी। वर्ष 2022 में 153 परीक्षा केंद्र थे, जिसमें एक लाख छह हजार 295 परीक्षार्थी थे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर विभाग की पूरी तैयारी है। कंट्रोल रूम बनाए दिए गए हैं। बोर्ड के आदेशानुसार कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed