फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Exhibition held in Maulana Azad Library of AMU

AMU: मौलाना आजाद लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी, रखी गईं हजरत अली से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपियां और पुस्तकें

Thu, 25 Jan 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 09:03 PM IST
सार

एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में हजरत अली से संबंधित दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। हजरत अली की सूक्तियां नहजुल बलागा की यह प्रति उपमहाद्वीप में मौजूद सबसे पुरानी प्रति है।  हजरत अली के हाथों से चर्मपत्र पर लिखी कुरान की आयतों की प्रदर्शनी लगी

विज्ञापन
Exhibition held in Maulana Azad Library of AMU
प्रदर्शनी के बारे में कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज - फोटो : एएमयू

विस्तार

एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी ने अली सोसाइटी के सहयोग से हजरत अली की पैदाइश को अली डे के रूप में मनाया। हजरत अली से संबंधित दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों की  प्रदर्शनी लगाई गई। 

विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने किया। कुलपति ने पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों, पवित्र कुरान की विभिन्न प्रतियों और नहजुल बलागा की 900 साल पुरानी प्रति, भाषणों के प्रसिद्ध संग्रह और अन्य सहित विभिन्न भाषाओं की अन्य दुर्लभ पुस्तकों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


हजरत अली की सूक्तियां नहजुल बलागा की यह प्रति उपमहाद्वीप में मौजूद सबसे पुरानी प्रति है। यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमा और लाइब्रेरी के ओरिएंटल सेक्शन के प्रभारी डॉ. टीएस असगर ने पांडुलिपियों की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। हजरत अली के हाथों से चर्मपत्र पर लिखी कुरान की आयतों की प्रदर्शनी लगी। इस अवसर पर अली सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. आबिद अली खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. अली नवाज जैदी, डॉ. जाफर आबिदी, प्रो. परवेज कमर रिजवी, डॉ. हुसैन हैदर, प्रो. तैयब रजा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed