फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   examiners duty in UP Board examination

UP Board: परीक्षा में सात हजार परीक्षक करेंगे निगरानी, 14 फरवरी को आ सकते हैं प्रश्नपत्र

Tue, 11 Feb 2025 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 05:27 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल के 50943 और इंटरमीडिएट के 53329 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
examiners duty in UP Board examination
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अलीगढ़ के सात हजार परीक्षक निगरानी करेंगे। जिले में 138 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख चार हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ड्यूटी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से चार हजार शिक्षकों की सूची मांगी गई है। माध्यमिक विद्यालयों के तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल के 50943 और इंटरमीडिएट के 53329 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जनपद मुख्यालय नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्राेल रूम बनकर तैयार हो गया है। 14 फरवरी को प्रश्न पत्र आ सकते हैं। डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि 138 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मस्जिट्रेट, 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय आए प्रवेश पत्र
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आ गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों को प्रवेश पत्र न मिलने की स्थिति में प्रधानाचार्य प्रवेश पत्रों को ऑनलाइन डाउनलोड करते हुए उसका सत्यापन करके परीक्षार्थियों के समय से दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed