फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   EVMs accumulated in Dhanipur Mandi till late night

Hathras Lok Sabha: देर रात तक धनीपुर मंडी में जमा हुई ईवीएम, स्ट्रांग रूम में रखी गईं, 4 जून को खुलेंगे वोट

Wed, 08 May 2024 01:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 01:22 AM IST
सार

शाम छह बजे मतदान समाप्ति पर ईवीएम, वीवीपैट समेत अन्य दस्तावेजों को सील करने की कार्रवाई पूरी करने में पोलिंग पार्टियों को अतिरिक्त समय लगा। इसके बाद वाहनों के जरिए पोलिंग पार्टियों का धनीपुर मंडी में पहुंचना शुरू हो गया।

विज्ञापन
EVMs accumulated in Dhanipur Mandi till late night
धनीपुर मंडी में हाथरस लोकसभा के मतदान के बाद ईवीएम जमा करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के बाद सभी 895 पोलिंग पार्टियों ने देर रात धनीपुर मंडी पहुंच कर ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया। अब चार जून को धनीपुर मंडी में ही मतगणना के बाद मतदाताओं का फैसला सामने आएगा। 

विज्ञापन


शाम छह बजे मतदान समाप्ति पर ईवीएम, वीवीपैट समेत अन्य दस्तावेजों को सील करने की कार्रवाई पूरी करने में पोलिंग पार्टियों को अतिरिक्त समय लगा। इसके बाद वाहनों के जरिए पोलिंग पार्टियों का धनीपुर मंडी में पहुंचना शुरू हो गया। सभी पोलिंग पार्टियों से जुड़े वाहनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी व सुरक्षा के बीच बाईपास, गंदा नाला, बौनेर बाईपास, एटा चुंगी आदि रास्ते से धनीपुर मंडी लाया गया। इस दौरान संबंधित रूटों पर पोलिंग पार्टियों के वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन को नहीं गुजरने दिया गया। ऐसे वाहनों को वापस कर उन्हें वैकल्पिक मार्गों के जरिए भेजा गया।
विज्ञापन

 
स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा सीसीटीवी व पैरा मिलिट्री फोर्स के साये में हो रही है। जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी ने बताया कि यहां ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां बैरीकेडिंग, फायर सेफ्टी आदि उपकरणों की उपलब्धता के साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम की ओर किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed