फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Etah MP meets bronze medalist Gulveer Singh

Asian Games: कांस्य पदक विजेता गुलवीर से मिले एटा सांसद, गांव में खेल मैदान बनाने का दिया आश्वासन

Sun, 08 Oct 2023 06:04 PM IST
चमन शर्मा शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़
शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

भाजपा के एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने गांव पहुंचकर गुलवीर सिंह को शॉल उडाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी। 

विज्ञापन
Etah MP meets bronze medalist Gulveer Singh
एटा सांसद को पदक दिखाते गुलवीर सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में एशियाड के ट्रैक एंड फील्ड के 10 हजार मीटर दौड़ में जनपद अलीगढ के छर्रा के गांव सिरसा निवासी सेना के हवलदार गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। गुलवीर सिंह पदक जीतकर अपने गांव सिरसा पहुंचे। भाजपा के एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने गांव पहुंचकर गुलवीर सिंह को शॉल उडाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी। 

विज्ञापन


सम्मानित करने के उपरान्त एटा सांसद ने गुलवीर सिंह से एशियन खेल में दौड़ के बारे में जानकारी ली। एटा सांसद ने गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि अतरौली क्षेत्र का बाबूजी कल्याण सिंह के बाद गुलवीर सिंह ने नाम रोशन किया है। आगे भी इसी प्रकार खेलों में प्रदर्शन कर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


गुलवीर का सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बने युवाओं के लिए खेल मैदान, जिससे निखरे प्रतिभा
गुलवीर सिंह ने भाजपा एटा सांसद राजवीर सिंह से सम्मान पाने के उपरान्त गांव खेल मैदान बनाने की मांग रखी और कहा कि खेल मैदान बनने के बाद गांव में युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। जिससे मेरे साथ अन्य युवा भी देश के लिए पदक ला सकें। जिस पर एटा सांसद ने ग्राम प्रधान को जगह चिन्हित करने के साथ निधि से खेल मैदान गुलवीर सिंह के नाम से ही बनवाने के लिए आश्वासन दिया। 


आर्मी चीफ, पीएम, सीएम से होगी मुलाकात
एटा सांसद के मुलाकात के दौरान गुलवीर सिंह ने बताया कि प्रात: तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगें। 9 अक्टूबर को आर्मी चीफ से मुलाकात होगी। 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात होगी। इसके उपरान्त नबम्बर माह में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बुलाया है। 

गुलवीर सम्मान

जाट सभा ने गुलवीर का किया स्वागत, पहनाई पगड़ी
रविवार की दुपहर जाट महासभा ने गांव पहुंचकर गुलवीर सिंह का माला पहनाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राय सिंह, चोब सिंह प्रधान, चौ. चन्द्रपाल सिंह, मानवेन्द्र चौधरी, गौरव चौधरी, सचिन कुमार, अुर्जन सिंह, दाताराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed