{"_id":"6906f05834e42456680f5b86","slug":"eta-chungi-flyover-construction-update-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 12 पिलर पर खड़ा होगा एटा चुंगी फ्लाईओवर, 15 नवंबर से शुरू होगा निर्माण, 2026 के अंत में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 12 पिलर पर खड़ा होगा एटा चुंगी फ्लाईओवर, 15 नवंबर से शुरू होगा निर्माण, 2026 के अंत में पूरा होगा काम
Sun, 02 Nov 2025 11:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:17 AM IST
सार
फ्लाईओवर के निर्माण से एटा चुंगी चौराहे पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। इससे अलीगढ़-कानपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे पर यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
एटा चुंगी चौराहे पर चल रहा पुल निर्माण कार्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी के साथ एंटा चुंगी फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। एटा चुंगी फ्लाईओवर के लिए 12 पिलर का निर्माण कराया जाएगा। चौराहे से ब्लाक की ओर छह पिलर और छह पिलर शहर की ओर बनाए जाएंगे। पिलरों के लिए आवश्यक लोहे का स्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है। 15 नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
55 करोड़ रुपये से जीटी रोड एटा चुंगी पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। साढ़े सात सौ मीटर लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण सेतु निगम करा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। फ्लाईओवर के डिजाइन में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। फोरलेन सड़क, लाइटिंग और ड्रेनेज सिस्टम शामिल है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के निर्माण से एटा चुंगी चौराहे पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। इससे अलीगढ़-कानपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे पर यातायात सुगम होगा। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए सेतु निगम की टीम सक्रिय है। वर्तमान में विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य बिजली निगम के द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद फाउंडेशन का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
एटा चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 नवंबर से शुरू होगा। परियोजना को 2026 के अंतिम माह पूरा करने का लक्ष्य है। इस फोरलेन फ्लाई ओवर से आवागमन में लोगों को राहत मिलेगी।-मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम