फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Establishment of Mangal Kalash for Chaturmas

चातुर्मास के लिए मंगल कलश की स्थापना

Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Establishment of Mangal Kalash for Chaturmas
खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को आचार्य निर्भय सागर महाराज के मंगल आगमन के उपरांत चातुर्मास के लिए निवेदन किया गया। सकल जैन समाज द्वारा मंगल कलश की स्थापना की गई। प्रात: अभिषेक पूजा, शांति धारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

ध्वजारोहण ज्ञानचंद्र जैन, विनोद कुमार जैन, अजय कुमार जैन हरदुआगंज परिवार ने किया। दोपहर में मंगल कलश स्थापना एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रथम रजत कलश स्थापना करने का सौभाग्य अनिल कुमार जैन श्रीजी परिवार, द्वितीय डॉ. एसके जैन परिवार, तृतीय ओम प्रकाश जैन, चतुर्थ कैलाश चंद्र जैन परिवार, पंचम घनश्याम दास जैन परिवार, षष्ठम अजय कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन, मंत्री विजय कुमार जैन सेठ संस, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन, डॉ. पीके जैन, विनोद कुमार जैन, ज्ञानेंद्र कुमार जैन, सुरजीत जैन, यतीश जैन, मोहित जैन, रविंद्र जैन, प्रशांत जैन, कुणाल जैन, सकल जैन आदि समेत जैन समाज की महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed