फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entry of heavy vehicles banned in the city from today on festival

त्योहार पर शहर में आज से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 22 Oct 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in the city from today on festival
दीपावली के त्योहार पर आज से पांच दिन तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस व्यवस्था के दौरान पांच दिन भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ बाजारों में सभी वाहन प्रतिबंधित व आंतरिक डायवर्जन व्यवस्था भी लागू रहेगी। इस दौरान 26 अक्तूबर को गोवर्धन यात्रा के दिन व 27 अक्तूबर को भाई दूज के दिन भी डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। एसपी यातायात ने यह डायवर्जन निर्देश जारी करते हुए लोगों से इसके पालन की अपील की है।
विज्ञापन

आज से : - बाह्य डायवर्जन :- सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक
-दिल्ली रोड, पलवल रोड, कानपुर रोड, एटा रोड, आगरा, मथुरा रोड, रामघाट, बुलंदशहर रोड से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाईपास से ही गुजरेंगे।
विज्ञापन

आज से:- आंतरिक डायवर्जन:-दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक)
-सेंटर प्वाइंट की ओर जाने वाले सभी मार्गों से सभी ई रिक्शा, चौपहिया, ऑटो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित। इस बाजार के लिए मधेपुरा रिजर्वेशन काउंटर, मैरिस रोड, एसबीआई तिराहा के पास पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महावीरगंज/रेलवे रोड बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तों से सभी ई-रिक्शा/ टेंपो /चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित।
ये भी पार्किंग
- दीनदयाल अस्पताल व स्टेडियम के बाहर, टाइगर लॉक के बाहर, तहसील भवन के बाहर, नौरंगीलाल के बाहर, सासनी गेट बीमा अस्पताल के बाहर, आगरा रोड चिरंजीलाल के बाहर, खैर रोड बस अड्डे के बाहर, मथुरा रोड पर एटू जैड के बाहर

गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था
- शोभायात्रा के समय गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कवरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनीगेट चौराहे से कंपनीबाग चौराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पढ़ाब की तरफ, समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed