फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   enter House, women murder

घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Nov 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इगलास
अमर उजाला ब्यूरो/ इगलास Updated Mon, 02 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
enter House, women murder
कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में घर में घुसकर एक युवती की बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मानपुर निवासी मजीद खां रविवार शाम अपने परिजनों के साथ खेत पर गया था। घर पर उसकी सबसे छोटी बेटी सेहरन (21) अकेली थी। मजीद खां ने बताया कि लगभग चार बजे जब वह खेत से वापस आया तो घर के सामने बने दूसरे मकान में अंदर पहुंचा तो छत पर उसकी बेटी की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


जब वह लकड़ी की सीडी से ऊपर पहुंचा तो उसकी बेटी की कमर में गोली लगी हुई थी, वहीं समीप ही उसके द्वारा एकत्रित किए गए उपले पड़े हुए थे। यह देख कर उसके होश उड़ गए। आनन-फानन वह अपनी बेटी को इगलास सीएची लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजीद ने बताया कि उसे जानकारी हुई है कि उसके पीछे घर पर दो युवक बाइक से आए थे, उन्होंने ही उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विदित रहे कि मजीद खां पर तीन बेटी व दो बेटे हैं। अपनी बहनों में सेहरन सबसे छोटी थी और उसने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की थी। उसकी मौत से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed