फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment removal campaign

अतिक्रमण हटाओ अभियान : गरीबों की झुग्गी उजाड़ी, रैंप को चेतावनी देकर छोड़ा

Fri, 13 May 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign
जेसीबी से ध्वस्त हो रहे घर को देखकर रोती महिला । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में बृहस्पतिवार को हाथरस अड्डा से आगरा रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान आगरा रोड पर भेदभाव देखने को मिला। टीम ने गरीबों की झुग्गी तो उजाड़ दी जबकि पक्के रैंप को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद गरीबों को खाना भी खुले में बनाना पड़ा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में यह अभियान हाथरस अड्डे से शुरू हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर नाले व फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया। इस बीच सड़क पर जेनरेटर रखने वाले से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं पॉलिथीन प्रयोग करते पाए जाने पर 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में कई जगह रैंप व टीनशेड उखाड़े गए। आगरा रोड पर पला रोड के बाहर भेदभाव देखने को मिला। यहां एक तरफ गरीबों की झुग्गी उजाड़ दीं और वे खुले में रहने को मजबूर हुए। उनका दोपहर का खाना भी खुले में बना। इसके विपरीत ठीक सामने रैंप को चेतावनी देकर छोड़ दिए।
विज्ञापन

अब पंचनगरी की अवैध डेयरियों पर चलेगा बुलडोजर
अलीगढ़। जनसुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी के सामने विभिन्न शिकायतें आईं। इसमें पंचनगरी पोखर में डेयरी का गोबर आने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। नगर आयुक्त ने अवैध डेयरी संचालकों के विरुद्ध 18 मई को कार्रवाई करना तय किया। इसे लेकर एडीएम सिटी को पुलिस सुरक्षा के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गौरव अग्रवाल ने रामगंज में नाली निर्माण, अमित कुमार ने नामांतरण न होने, योगेंद्र शर्मा द्वारा कुलदीप विहार नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने, नामित पार्षद रश्मि पंकज द्वारा कुलदीप विहार सड़क निर्माण, विमलेश बघेल द्वारा वार्ड 24 में सड़क नाली निर्माण कार्य, पार्षद सुनील पचौरी द्वारा वार्ड में पार्क निर्माण कराए जाने संबंधित समस्याएं नगर आयुक्त के समक्ष रखी।
--
शहर के पोखर-तालाब बनेंगे पिकनिक स्पॉट
- नगर आयुक्त ने लिया जायजा, आवास विकास पार्क का जल प्रदूषण करेंगे कम
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को नौरंगाबाद छावनी स्थित कुंदन नगर पोखर का निरीक्षण किया। उन्होंने महानगर के पांच पोखर को अमृत सरोवर के रूप में जल्द से जल्द विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी तालाब व पोखर की जल संचय क्षमता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से बायोरेमेडीएशन पद्धति पर जलकुंभी हटाने व सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि गढ़िया एलमपुर, गूलर रोड शक्तिनगर, आवास विकास जेल रोड और चारखवालन पोखर को जल्द से जल्द शहरवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए सभी अधीनस्थों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिस पर करीब 20 करोड़ की लागत आएगी। आवास विकास तालाब का जल प्रदूषण सबसे पहले कम किया जाएगा। जिसमें 5.5 करोड़ खर्च होंगे।

आगरा रोड पर जेसीबी से घर ध्वस्त होने खुले आसमान के निचे बना खाना खाते बच्चे।

आगरा रोड पर जेसीबी से घर ध्वस्त होने खुले आसमान के निचे बना खाना खाते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed