फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   EMU from Delhi receives more than 10 lakh bills without bills

दिल्ली से आने वाली ईएमयू में 10 लाख से ज्यादा का बिना बिल का माल पकड़ा

Wed, 27 Dec 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 27 Dec 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
EMU from Delhi receives more than 10 lakh bills without bills
जब्त किए गए माल को ट्रक में लादते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने दिल्ली से आने वाली ईएमयू ट्रेनों में बिना बिल के लाए जा रहे लाखों रुपये के माल पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार रात लगभग नौ बजे एसआईबी टीम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची। कुछ ही देर में सवा नौ बजे दिल्ली से आने वाली ईएमयू ट्रेन भी आ गई। टीम ने देखा कि लगभग 89 नग उतारे गए, लेकिन पुलिस और वाणिज्य कर अधिकारियों को देख कर वेंडर माल छोड़ कर भाग गए। जिसको एसआईबी की टीम ने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर एचटी राव दीक्षित ने बताया कि एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर सीबी सिंह के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके पर 89 नग माल पकड़ा गया। जिसमें रेडीमेड, होजरी, वूलेन, किराना, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स, मोबाइल, इलेक्ट्रिक आइटम, रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें भरी हैं। कुछ पैक्ड आइटम भी हैं। इसकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी कोई भी इस माल के मालिकाना हक के साथ सामने नहीं आया है। सारा माल जब्त कर लिया गया है। अब इसके मालिकों को तलाशा जाएगा और नियमानुसार जीएसटी अदा किए बिना लाए गए माल पर कार्रवाई होगी। कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसीएम प्रथम राम सूरत पांडेय, इंस्पेक्टर बन्ना देवी जितेंद्र दीखित, इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी बीआर सिंह, डिप्टी कमिश्नर कमला प्रसाद, असिस्टमेंट कमिश्नर अनिल कुमार, वीर सिंह और शिव सहाय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed