फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employees clamor for restoration of old pension

Aligarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी, क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Tue, 09 Jan 2024 12:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:33 AM IST
सार

कड़ाके की सर्दी में भी कर्मचारी एवं पेंशनर सुबह से शाम तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए।

विज्ञापन
Employees clamor for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए) के केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 8 जनवरी से रेलवे स्टेशन के मनोरंजन सदन में कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जो 11 जनवरी तक जारी रहेगी। कड़ाके की सर्दी में भी कर्मचारी एवं पेंशनर सुबह से शाम तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।

विज्ञापन

विज्ञापन


  उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। उन्होंने एनपीएस को रद्द एवं ओपीएस को बहाल कराने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। 8 से 11 जनवरी तक कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ रोष व्याप्त है। पेंशन बहाली के लिए यह सरकार के लिए आखिरी मौका है। इसके बाद सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ऐलान किया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह ने एवं संचालन जिला मंत्री शिवकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान, सहायक महामंत्री मृत्युंजय कुमार शर्मा, शाखा मंत्री संजय शुक्ला, वीरेंद्र सिंह शाखा मंत्री, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी, संजय शर्मा शाखा अध्यक्ष, मुकेश नीमरा, विकास उपाध्याय शाखा उपाध्यक्ष, संजय कुमार यादव सहायक शाखा मंत्री, सूरजभान सिंह, सुनील कुमार, कमलेश रेड्डी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed