फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emotional remembrance of Gandhi-Shastri, wreath on the picture

Aligarh: गांधी-शास्त्री की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण, चित्र पर किया माल्यार्पण

Mon, 03 Oct 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 01:21 AM IST
सार

गांधी-शास्त्री जयंती पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बीएसए सतेंद्र कुमार ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
Emotional remembrance of Gandhi-Shastri, wreath on the picture
गांधी जयंती पर एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी को देखते लोग । अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया, उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर देश के सपूतों के व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान किया गया।

विज्ञापन


गांधी-शास्त्री जयंती पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बीएसए सतेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीकाराम कन्या महाविद्यालय, डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, मदरसा अरबिया इस्लामिया आदि विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव इकबाल मंद ने गांधी पार्क में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर इरफान अंसारी, हरीश चंद लोधी, रनवीर सिंह, रवि लोधी, सुभाष कुमार, राम कुमार वर्मा, मोेेहम्मद चमन, चरन सिंह, सतीश चंद, राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण
कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांत, आदर्श और व्यवहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने श्री गांधी क्षेत्रीय आश्रम में चरखा चलाया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी, अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) डीपी पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद, मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर निगम की तरफ से कचरा मुक्त शहर के लिए रैली निकली।

रैली घंटाघर, सेंटर प्वाइंट, अब्दुल्ला रोड से होते हुए नगर निगम सेवाभवन पहुंची। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि गांधीजी की जयंती पर शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन की वजह से लोगों में स्वच्छता के प्रति सेवा करने का भाव जागृत हुआ है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा नेता श्यौराज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, अनिल सेंगर आदि मौजूद रहे।

मौलाना आजाद लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी
एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी में गांधीजी की जयंती पर प्रदर्शन लगी, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने किया। कुलपति ने कहा कि महात्मा गांधी आज भी समस्याओं से घिरी दुनिया में मानवता के लिए आशा की किरण बने हुए हैं। महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे प्रमुख व्यक्ति थे। फिर भी उन्होंने स्वतंत्र भारत का प्रधानमंत्री या गवर्नर जनरल बनने की इच्छा नहीं जताई, बल्कि उन्होंने औरों को स्वतंत्र भारतीय राज्य के नेतृत्व के लिए चुना।

भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमजे वारसी ने कहा कि महात्मा गांधी ने शिक्षा प्रणाली के पुनर्गठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवधारणा की स्थापना की। उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद अली जौहर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सच्चाई और सभी मानव जाति के लिए न्याय में अपने विश्वास से दुनिया को प्रेरित किया। छात्रा जेहरा असद व छात्र जावेद अशरफ ने भी महात्मा गांधी के योगदान पर भाषण दिए। संचालन प्रो. विभा शर्मा ने किया। विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. निशात फातिमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed