{"_id":"5fa5a7b78ebc3e9bcf5c759b","slug":"electricity-news-aligarh-news-ali248193637","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू एवं आसपास के क्षेत्रों में आज 4 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू एवं आसपास के क्षेत्रों में आज 4 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
मौलाना आजाद नगर एवं अनूपशहर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, किला रोड से निकलने वाले मौलाना आजाद नगर फीडर, नगला पटवारी फीडर, एएमयू फीडर, भमोला फीडर, अनूपशहर रोड फीडर, फिरदोसनगर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि 8 नवंबर (रविवार) को विद्युत उपकेंद्र हाथरस अड्डा, भुजपुरा, मथुरा रोड एवं सासनीगेट से संबंधित क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से सांय 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए 33 केवी लाइनों पर विशेष अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे।