फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity: Government should also collect 56 crores from government departments

बिजली : सरकारी महकमों से भी 56 करोड़ वसूलो सरकार

Sat, 27 Aug 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity: Government should also collect 56 crores from government departments
बकाया वसूली के लिए विद्युत महकमा एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पिछले माह तक एकमुश्त समाधान योजना चलाकर बकाया वसूली की गई, जिसमें अलीगढ़ शहरी विद्युत वितरण खंड प्रदेश में प्रथम रहा, मगर विभाग का जिले के सबसे बड़े बकायेदार सरकारी महकमों पर ध्यान नहीं है। पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, विकास भवन, खेल विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग समेत 67 विभागों पर कुल 56 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है। यह बिल सालों पुराना है।
विज्ञापन

इन दिनों बकाया वसूली को लेकर अभियान जारी है, जो बकाया जमा न करे, उसका कनेक्शन काट दो, मगर सरकारी महकमों से बकाया वसूली में बिजली विभाग भेदभाव कर रहा है। 56 करोड़ रुपये के बकाये पर सिर्फ नोटिस या चिट्ठी भेजकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है। इनमें से किसी का संयोजन काटने की कवायद नहीं हुई।
विज्ञापन

अलीगढ़ में सबसे अधिक, हाथरस में सबसे कम बकाया
अलीगढ़। सरकारी महकमों के बकाये के मामले में मंडल में अलीगढ़ अव्व्ल है। अलीगढ़ पर सबसे अधिक करीब 56 करोड़ रुपये और हाथरस जिले में सबसे कम पांच करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में ये हैं बड़े बकायेदार सरकारी विभाग
- 12 करोड़ 26 लाख रुपये - ग्राम विकास विभाग
- 18 करोड़ 18 लाख रुपये - पंचायती राज विभाग
- 02 करोड़ 11 लाख रुपये - गृह विभाग
- 01 करोड़ रुपये - होमगार्ड विभाग
- 06 करोड़ 73 लाख रुपये - चिकित्सा विभाग
- 13 करोड़ 98 लाख रुपये - प्राथमिक शिक्षा विभास
---
मंडल में बकाया वसूली के लिए अभियान जारी है। सरकारी महकमों से लगातार पत्राचार व नोटिस भेजकर वसूली के लिए कहा जा रहा है। अब नियत समय पर बिल जमा न होने पर संयोजन काटने की प्रक्रिया की जाएगी।
- वेद प्रकाश, मुख्य अभियंता अलीगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed