फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity came in the way of irrigation of grains and fruits

Aligarh News: अनाज और फलों की सिंचाई पर आड़े आई बिजली, किसान और बागवान दोनों चिंतित

Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
सार

किसानों के अनुसार दिन में दो शिफ्ट में बिजली की जो आपूर्ति मिल रही है, उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या है। इससे मक्का और बाजरा की फसल में सिंचाई नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Electricity came in the way of irrigation of grains and fruits
मक्का की फसल दिखाता किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

गांवों में दस घंटे बिजली आपूर्ति का दावा है, लेकिन छह घंटे ही आपूर्ति हो रही है। वह भी सुबह-शाम दो शिफ्ट में। इससे मक्का और बाजरा के खेतों सहित आड़ू, जामुन, आम और अमरूद के बागों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे फसलों पर प्रभाव पड़ने की आशंका में किसान और बागवान दोनों ही चिंतित हैं।

विज्ञापन


किसानों के अनुसार दिन में दो शिफ्ट में बिजली की जो आपूर्ति मिल रही है, उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या है। इससे मक्का और बाजरा की फसल में सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान मानी चौधरी, अमरपाल सिंह, प्रताप सिंह कुंतल ने कहा कि गांवों में दस घंटे बिजली देने का विद्युत विभाग का दावा हकीकत से कोसों दूर है।
विज्ञापन


इसके अलावा आए दिन तार टूटकर गिरते हैं, जिससे फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रहती है। वहीं दो शिफ्ट में आपूर्ति मिलने से खेतों और बागों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने एक बार में ही छह घंटे की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार और शाम दो घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिल रही है। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। मक्का-बाजरा सहित फलों के बागों में सिंचाई की बेहद जरूरत है।- हेमंत गुप्ता, किसान।

सभी किसान दो शिफ्ट में मिल रही आपूर्ति नहीं चाहते। पहले की तरह ही एक बार में पूरी आपूर्ति दी जाए। ऐसा न होने पर किसान बिजलीघरों पर प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।- प्रशांत मुद्गल, किसान।

लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए बिजलीघर में आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। आपूर्ति कंट्रोल रूम के रोस्टर के अनुसार ही दी जा रही है।- आशीष यादव, जेई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed