फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity bill of Rs 1.77 lakh handed over to the elderly

बुजुर्ग को थमा दिया 1.77 लाख रुपये का बिजली बिल

Tue, 22 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of Rs 1.77 lakh handed over to the elderly
दिल का ऑपरेशन करा चुके बुजुर्ग को 11 हजार के बदले 1.77 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। कई दिनों तक बुजुर्ग परेशान रहे। कांग्रेस नेता के हस्तक्षेप और मुख्य अभियंता तक शिकायत पहुंचने के बाद 11278 रुपये का संशोधित बिल दिया गया है।
विज्ञापन

व्हाइट हाउस, आमना की टाल निवासी मिर्जा फारूक बेग का बिजली बिल औसतन छह हजार रुपये महीने आता था। वह नियत समय से पहले बिल का भुगतान कर दिया करते थे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मई में मोबाइल पर 87551 रुपये का बिल आया। उन्होंने जूनियर इंजीनियर जकरिया और उपखंड अधिकारी घंटाघर से शिकायत की। उन्हें बताया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और हार्ट का ऑपरेशन करा चुके हैं। इसके बाद विभाग ने जून में 177529 रुपये का बिल भेज दिया। मिर्जा फारूक बेग ने कांग्रेस नेता आगा यूनुस से आपबीती सुनाई। कांग्रेस नेता बुजुर्ग को लेकर क्वार्सी स्थित मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल के कार्यालय पहुंचे और पूरी स्थिति से अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने फोन कर अधिकारियों को तुरंत बुजुर्ग की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद बुजुर्ग को बिल संशोधित करते हुए 11278 रुपये का बिल मोबाइल पर भेज दिया। अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि मिर्जा फारूक बेग के बिल में संशोधन कर दिया गया है। संशोधित बिल आने के बाद मिर्जा फारूक बेग बहुत राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed