{"_id":"6706b5a60f98e69d750d47ab","slug":"electrician-posted-in-income-tax-department-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आयरकर विभाग में तैनात इलेक्ट्रीशियन ने फंदे पर लटकर दी जान, पत्नी से विवाद के चलते था तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आयरकर विभाग में तैनात इलेक्ट्रीशियन ने फंदे पर लटकर दी जान, पत्नी से विवाद के चलते था तनाव में
Wed, 09 Oct 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:26 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार संतोष कुमार सैनी का पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी बच्चों को लेकर अलग किराए के मकान में रहती है। इसको लेकर वह तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रीशियन ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के दुर्गेश कॉलेनी में 8 अक्टूबी रात आयकर कार्यालय में तैनात एक इलेक्ट्रीशियन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था जिससे वह तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन
दुर्गेश कॉलोनी निवासी संतोष कुमार सैनी (40) आयकर कार्यालय में इलेक्ट्रीशियन थे। परिजनों के अनुसार संतोष कुमार सैनी का पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी बच्चों को लेकर अलग किराए के मकान में रहती है। इसको लेकर वह तनाव में रहते थे। रोजाना की तरह 8 अक्टूबर की रात वह खाना खाकर कमरे में सो गए। देर रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
9 अक्टूबर की सुबह मां कमरे में गई तो बेटे का शव लटका देख चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग आ गए। इलाका पुलिस भी आ गई। सीओ तृतीय मयंक पाठक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन