{"_id":"6aa29fe22e2164d1330acfdd","slug":"elderly-man-commits-suicide-with-licensed-rifle-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बुजुर्ग ने लाइसेंसी रायफल से की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बुजुर्ग ने लाइसेंसी रायफल से की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 10 Sep 2026 05:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:50 PM IST
सार
राजकुमार गुप्ता लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपनी स्वयं की लाइसेंसी रायफल का उपयोग कर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय वृंदावन में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। डायल 112 के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका नाम राजकुमार गुप्ता था। उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी और वह लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। परिजनों के अनुसार, राजकुमार गुप्ता ने अपनी स्वयं की लाइसेंसी रायफल का उपयोग कर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन