{"_id":"5cb8d01dbdec2213f52b97a0","slug":"elderly-death-after-voting-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः मतदान के बाद हुई वृद्ध की मौत, काफी देर तक खड़े रहने के बाद डाला था वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः मतदान के बाद हुई वृद्ध की मौत, काफी देर तक खड़े रहने के बाद डाला था वोट
Fri, 19 Apr 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने के बाद वृद्ध बेहोश हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शहर के सादाबाद गेट सिद्ध गली निवासी ओमप्रकाश शर्मा (70) पुत्र मंगल शर्मा गुरुवार को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने बूथ पर गए। यहां पर उन्होंने लाइन में काफी देर तक खड़े होने के बाद मतदान किया। मतदान के बाद उनकी हालत अचानक से खराब हो गई और बेहोश हो गए। यह देख परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन