फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight dead in fever-dengue in Aligarh

अलीगढ़ में बुखार-डेंगू से एक दिन में आठ की मौत

Thu, 27 Sep 2018 02:10 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 27 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Eight dead in fever-dengue in Aligarh
dengue
जिले में जबरदस्त तरीके से फैले संक्रामक रोगों केे प्रकोप के चलते बुधवार को बुखार और डेंगू से आठ लोगों की मौत हो गई। जिले के ब्लाक लोधा के गांव राइट में बुखार से पांच और जवां के छेरत में डेंगू से तीन मौत हो गई हैं। चंद दिनों पहले चार लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। इस तरह जिले में अब तक बुखार से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


लोधा के गांव राइट में रहने वाली रिजवाना बेगम (40) पत्नी मोमीन खां दस दिनों से बुखार की चपेट में थीं। मुख्यत्यार अली (72) पुत्र लियाकत अली, जैनव  बेगम (70) पत्नी सुलेमान, सद्दाम खां (20) पुत्र विक्की खां और रेशम (26) पत्नी दशरथ खां, इन सभी की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। दूसरी ओर छेरत के आजाद नगर में रहने वाले रामजी लाल (65), राजकुमार (55) और संजय सिंह (25) की डेंगू के चलते मौत हो गई। इन गांवों में अन्य घरों में भी लोग बीमार हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं का वितरण शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि प्रभावित गांवों में टीमों ने डेरा डाल दिया है। वह स्वयं भी गांव राइट में हैं। यहां पर 80 ब्लड स्लाइड बनाई गई हैं। 51 मरीजों का परीक्षण किया गया है। तीन लोगों की बुखार से मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति की हार्टअटैक से और एक की स्वाभाविक मौत हुुुई है। गांव में डीडीटी दवा का छिड़काव किया गया है। संक्रामक रोगों को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed