{"_id":"6615852eef90ca1f44049657","slug":"eid-will-be-celebrated-on-11th-april-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid: नहीं हुआ चांद का दीदार, 11 अप्रैल को मनेगी ईद, बाजारों में हुई जमरक खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid: नहीं हुआ चांद का दीदार, 11 अप्रैल को मनेगी ईद, बाजारों में हुई जमरक खरीदारी
Wed, 10 Apr 2024 04:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:44 AM IST
सार
9 अप्रैल को चांद दिखने की लोगों की उम्मीद थी। मगरिब की नमाज के बाद जब अंधेरा हो गया तो रोजेदारों की नजरें आसमान में चांद को तलाश रही थीं। काफी देर तक आसमान को निहारने के बाद लोगों ने तरावीह की नमाज के लिए तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
चांद
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
9 अप्रैल को चांद नहीं दिखा। लिहाजा 11 अप्रैल को ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। 10 अप्रैल् को 30वां रोजा होगा। ईद की खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
9 अप्रैल को चांद दिखने की लोगों की उम्मीद थी। मगरिब की नमाज के बाद जब अंधेरा हो गया तो रोजेदारों की नजरें आसमान में चांद को तलाश रही थीं। काफी देर तक आसमान को निहारने के बाद लोगों ने तरावीह की नमाज के लिए तैयारी शुरू कर दी। अगर चांद दिख जाता तो तरावीह की नमाज नहीं होती, क्योंकि रमजान का चांद दिखते ही तरावीह शुरू होती है और शव्वाल का चांद दिखते ही तरावीह की नमाज खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
शहर के ऊपरकोट सहित बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारों से बाजार गुलजार हो गया है। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद के दामाद मोहम्मद खुसरो ने बताया कि नई ईदगाह शाहजमाल में सुबह 6:45 बजे और पुरानी ईदगाह शाहजमाल में सुबह 7:30 बजे से नमाज होगी। शहर मुफ्ती के हवाले से उन्होंने ईदगाह और मस्जिदों में ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है। सड़क पर बिल्कुल नमाज न पढ़ें। जमीयत उलमा-ए-हिंद के महानगर अध्यक्ष मुफ्ती अकबर कासमी ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ें, क्योंकि प्रदेश सरकार की तरफ से सड़क पर नमाज पढ़ने की मनाही है।
विज्ञापन
