फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid namaz will be held in new and old Eidgah in Aligarh

Eid: अलीगढ़ में नई और पुरानी ईदगाह में होगी ईद की नमाज, शहर मुफ्ती ने इस कारण लिया यह फैसला

Mon, 08 Apr 2024 01:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 01:29 PM IST
सार

नमाजियों की सड़क पर सफबंदी न हो, इसलिए फैसला लिया गया कि नई ईदगाह में नमाज अदा हो जाने के बाद पुरानी ईदगाह में दूसरी जमात होगी। दोनों जगह की नमाज में 45 मिनट का फर्क होगा।

विज्ञापन
Eid namaz will be held in new and old Eidgah in Aligarh
नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के ऊपरकोट इलाके में जुमा अलविदा की नमाज सड़क पर होने के बाद शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने ईद की नमाज नई ईदगाह और पुरानी ईदगाह शाहजमाल में होने का एलान किया है। साथ ही मस्जिदों में भी ईद की नमाज होगी।

विज्ञापन


शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने बताया कि नमाजियों की सड़क पर सफबंदी न हो, इसलिए फैसला लिया गया कि नई ईदगाह में नमाज अदा हो जाने के बाद पुरानी ईदगाह में दूसरी जमात होगी। दोनों जगह की नमाज में 45 मिनट का फर्क होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश सकार की दिशा-निर्देश के क्रम में नमाजियों की बेहतरी के लिए उठाया गया है। शहर मुफ्ती ने कहा कि नमाज को मस्जिद और ईदगाह के अंदर पढ़ें। मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज पढ़ने से परहेज करें। उन्होंने लोगों से अमन-चैन और शांति बनाने की अपील की है।
विज्ञापन


ईद की नमाज का समय

  • नई ईदगाह शाहजमाल 6:45 सुबह
  • पुरानी ईदगाह शाहजमाल 7:30 सुबह
  • जामा मस्जिद ऊपरकोट 7:15 सुबह
  • बू अली शाह मस्जिद ऊपरकोट 7:45 सुबह
  • मस्जिद सागर कांप्लेक्स 7:30 सुबह
  • जामा मस्जिद (सुन्नी) एएमयू 7:30 सुबह
  • जामा मस्जिद (शिया) एएमयू 8:30 सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed