फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-loop machines will be set to ration shops in the country by the end of December

दिसंबर के अंत तक देहात की राशन की दुकानों पर लग जाएंगी ई-पाश मशीनें 

Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
E-loop machines will be set to ration shops in the country by the end of December
राशन डीलरों की हड़ताल, दुकानों के चक्कर काट रहे कार्डधारक - फोटो : अमर उजाला
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि दिसंबर के अंत तक अथवा जनवरी के शुरूआती सप्ताह तक देहात क्षेत्र की राशन की दुकानों पर ई पाश मशीनें लग जाएंगी। इससे राशन की कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा। उन्होंने पिछले दिनों हुए आधार बदलकर उपभोक्ताओं का राशन खुर्द बुर्द करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के साफ्टवेयर में तकनीकी की कमी को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अलीगढ़ एवं हाथरस जिले में करीब 97 प्रतिशत राशन वितरण है। इसके लिए दोनों जिलों के जिला पूर्ति अधिकारी बधाई के पात्र हैं। हमने उनसे कहा है कि बचे हुए तीन प्रतिशत लोग यदि पात्र हैं तो उन्हें भी राशन दिलाया जाए। उन्होंने राशन की कालाबाजारी में बार-बार पकड़े जाने के बावजूद एक दो दिन में छूटने वाले राशन माफिया के मामले में माना कि कानून की आड़ में आसानी से रिहा हो रहे इन माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद दामों में अंतर के चलते राशन गोदामों में डंप पड़े राशन के मामले में उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। इस मौके पर डीएसओ नीरज सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की रिक्त दुकानों को जल्द भरा जाय
 राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष नंद किशोर यादव व सदस्य मो.इस्माइल खां ने अफसरों की बैठक लेते हुए कहा कि राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना आयोग का लक्ष्य है। उन्होंने जनपद की रिक्त दुकानों का जल्द भरे जाने, सतर्कता समितियों के गठन, राशन दुकानों का सोशल आडिट करने, राशन वस्तुओं की तुलाई का बांट माप विभाग से सत्यापन कराने के निर्देश दिये। राशन के संबंध में आने वाली शिकायतों के संबंध में डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि विभिन्न तहसील दिवसो मे 190 शिकायते प्राप्त हुई हैं। उनका शीघ्रता से निस्तारण किया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राशन कार्ड में गलत आधार कार्ड न लगा हो और उसका गहन परीक्षण कर समस्या खत्म की जाऐ। इस मौके पर बड़ी संख्या में खाद्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed