फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife died after being shot in the head

Aligarh: दंपती में विवाद, पत्नी की सिर में गोली लगने से मौत, टेंपो चालक महिला को रास्ते में उतार कर भागा

Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
सार

अचानक कमरे से गोली की आवाज आई, परिवार के लोग दौड़कर कमरे की तरफ पहुंचे तो रितु जमीन पर गिरी पड़ी थी, उसके सिर में गोली लगी थी, तमंचा भी पास में ही पड़ा था। पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी के विवाद में महिला ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Wife died after being shot in the head
मृतका रितु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडौस के गांव पहावटी में 9 जुलाई सुबह दंपती में विवाद के बीच पत्नी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। टेंपो चालक घायल महिला को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उतार कर भाग गया। पुलिस फिलहाल आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात के गांव नगला मोहतीपुर निवासी रतीराम सिंह ने अपनी दो बेटियों रितु और क्षमा की शादी चंडौस के गांव पहावटी निवासी श्यामवीर सिंह के दो पुत्र राजीव चौहान व उमेश चौहान के साथ वर्ष 2020 में की थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद राजीव और रितु में विवाद रहने लगा, दोनों परिवार समझा-बुझाकर मामले को शांत कर देते थे। परिजनों ने बताया कि 9 जुलाई तड़के से ही राजीव और रितु के बीच विवाद हो रहा था। सुबह करीब 7 बजे अचानक कमरे से गोली की आवाज आई, परिवार के लोग दौड़कर कमरे की तरफ पहुंचे तो रितु जमीन पर गिरी पड़ी थी, उसके सिर में गोली लगी थी, तमंचा भी पास में ही पड़ा था।
विज्ञापन


टेंपो चालक घायल महिला को बंबे किनारे उतारकर भागा
परिजन टेंपो से रितु को अस्पताल लेकर गए लेकिन टेंपो चालक को पता चला कि महिला को गोली लगी है तो वह गांव के बंबे के किनारे उतारकर भाग गया। परिजन शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रितु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजन भी गांव में आ गए। भाई आशीष ने बहन की मौत पर सवाल भी खड़े किए हैं। महिला ने दो साल और छह माह की बेटी को अपने पीछे बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में महिला ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है अगर तहरीर आएगी तो उसी के आधार पर आगे की जांच कराएंगे।-संजीव कुमार तोमर सीओ गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed