पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा: 14 सितंबर को जिले में भारी वाहन के घुसने पर रहेगी रोक, यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन
पीएम मोदी के अलीगढ़ आगमन को देखते हुए एसपी यातायात सतीश चंद्र ने एडवाइजरी जारी कर दी है और बताया है कि यह व्यवस्था मंगलवार की सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। परसो यानी 14 सितंबर को अलीगढ़ जिले की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश न होने पाए, इस तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर, कासगंज, हाथरस व मथुरा के अधिकारियों से समन्वय कर ये इंतजाम किए गए हैं। शहर के अंदर कुछ मार्गों पर रैली में जाने वाले वाहनों के अलावा अन्य तरह के सभी वाहन प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर एसपी यातायात सतीश चंद्र ने एडवाइजरी जारी कर दी है और बताया है कि यह व्यवस्था मंगलवार की सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।
ये रहेगा डायवर्जन
- खैर/टप्पल की ओर से आने वाले भारी वाहन गौतम चौराहे से डायवर्ट होंगे।
- एटा/कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन नानऊ से हाथरस को जाएंगे।
- दिल्ली/गभाना की ओर से आने वाले भारी सोमना से खैर, हाथरस की ओर निकलेंगे।
- आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहन वन-चेतना केंद्र से इगलास की ओर डायवर्ट होंगे।
- आगरा से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन सासनी से नानऊ होकर निकलेंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहन इगलास से हाथरस व खैर की ओर डायवर्ट होंगे।
- नरौरा/रामघाट की ओर से आने वाले भारी वाहन अतरौली से छर्रा/गंगीरी को डायवर्ट किए जाएंगे।
- डिबाई/बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहन कासिमपुर से हरदुआगंज को डायवर्ट होंगे।
नगर क्षेत्र में ये रहेगा डायवर्जन
- बौनेर तिराहे से एटा चुंगी चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- महेशपुर फाटक की तरफ से क्वार्सी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कमालपुर की तरफ से एटा चुंगी तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अतरौली/हरदुआगंज की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- नादापुल से खेरेश्वर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गांधीपार्क बस अड्डे से एटा चुंगी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नोट:- कार्यक्रम/जनसभा में शामिल होने के लिए जाने वाले वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।