फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to the collision of roadways bus, son's death

रोडवेज बस की टक्कर से दंपती, पुत्र की मौत

Thu, 30 Nov 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Due to the collision of roadways bus, son's death
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में पनेठी-गंगीरी रोड पर रोडवेज की बस की टक्कर से मोपेड सवार पति-पत्नी एवं एक पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। आठ साल का लड़का टक्कर लगने के बाद मोपेड से उछलकर सड़क किनारे झाड़ियाें में जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीणों ने रोडवेज बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यह दंपति अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौत की इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते हुए परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस ने पहले ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना लोधा के गांव नगरिया लोधा निवासी बाबूलाल पुत्र वीरेंद्र सिंह जाटव (42) अपनी पत्नी मीना देवी (40), पुत्र अनमोल (15) एवं अंकित (8) के साथ मोपेड पर गंगीरी थाने के गांव कोठी नगला में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे कौड़ियागंज मोड़ के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाबूलाल, मीना देवी और अनमोल बस के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


अंकित उछलकर मोपेड से दूर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा, जिससे वह बच गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। 
राहगीरों की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची।

काफी देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश रहा। लोगों के गुस्से को देखते हुए गंगीरी थाने की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई थी। आक्रोशित लोगों को किसी तरह पुलिस ने शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed