{"_id":"5e8b3cf18ebc3e769029229b","slug":"due-to-lockdown-jains-celebrated-mahaveer-jayanti-at-there-home-city-office-news-ali230779918","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समाज ने अपने घरों में धूमधाम से मनाई महावीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज ने अपने घरों में धूमधाम से मनाई महावीर जयंती
विज्ञापन
अलीगढ़ खिरनी गेट पर घर में महावीर स्वामी की आरती करते जैन परिवार के सदस्य।
- फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन के चलते सोमवार को महावीर जयंती पर शहर में शोभायात्रा नहीं निकली, लेकिन समाज के लोगों ने जयंती अपने घरों पर जलसे की तरह मनाई। मंदिर में अभिषेक के लिए सिर्फ एक व्यक्ति को अनुमति दी गई थी। लोगों ने शाम को महावीर स्वामी की मंगल आरती छत और बालकनी में दीये जलाकर की। इस दौरान जयकारे भी लगाए गए।
अलीगढ़ के मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज के निर्देशों पर जैन समाज ने अपने अपने घरों में पूजा अर्चना की। सुबह आठ बजे के लगभग श्रद्धालुओं ने अपनी बालकनी, छत व द्वार पर सपरिवार घंटी, वाद्ययंत्र, थाली बजाते हुए महावीर जन्म कल्याणक की खुशियां मनाईं। सवा आठ बजे के लगभग पारस जिनवाणी चैनल पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा देखी गई। इस दौरान लोगों ने अपने अपने घरों में भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना की। साढ़े आठ बजे से मुनिश्री प्रमाण सागर जी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर सुनाए गए मांगलिक प्रवचन सुने। एक बजे समाज ने जरूरतमंद, बेसहारा लोगों को अनाज, फल, भोजन आदि का वितरण किया। शाम सात बजे लोगों ने अपने घर की छत, बालकनी में खड़े होकर मंगल दीपकों के साथ भगवान महावीर स्वामी की आरती की और जयकारे लगाए। इससे पहले कई घरों में भगवान स्वामी की फोटो, पंचरंगा ध्वज, रंगोली, लाइटिंग आदि से सजावट भी की गई थी।
श्री पार्शवनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत रजिस्टर्ड प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन व श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट अलीगढ़ के मंत्री विजय जैन ने बताया कि हालात बदले हैं, हमारी श्रद्धा नहीं। इसलिए अपने अपने घरों में जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुकेश जैन, हेमंत जैन, अतुल जैन, प्रवीण जैन आदि ने तो रविवार को ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन
मिठाई व भोजन बांटने में इनका रहा सहयोग
जैन समाज ने महावीर जयंती के अवसर पर अपने घरों में बनाई मिठाई और बनवाए गए भोजन के पैकेट आगरा रोड, बिजली घर के पास, अचलताल, बस स्टैंड व पीएनबी बैंक क्षेत्र में लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। इस दौरान जिन आस्था महिला मंडल, जैन युवा समिति व खिरनी गेट जैन समाज के पदाधिकारी सुरेश जैन, मुकेश जैन, नरेंद्र जैन, राजीव पाटनी, राहुल जैन, दीपक जैन, भारत पाटनी, गौरव जैन, अशोक जैन, यतीश जैन, प्रवीण जैन, शीतल जैन, मुनेश जैन, राजीव जैन (एमएलसी), प्रदीप जैन, राजू जी, राजीव जैन, नीशू जैन, सतेंद्र जैन, मयंक जैन, दिव्या जैन, नीलिमा जैन, गरिमा जैन, राशि जैन, एकता जैन, टीना जैन, प्राशि जैन, वंशिका जैन, रचना जैन, रेशु, रचित आदि का सहयोग रहा।