फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to cutting of Rajbaha track, 43 bigha fields filled with water.

Aligarh News: रजबहा की पटरी कटने से 43 बीघा खेत में भरा पानी

Fri, 14 Feb 2025 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Due to cutting of Rajbaha track, 43 bigha fields filled with water.
गोंडा क्षेत्र के गांव जगनेर में रजबहा की पटरी कटने से गेहूं के करीब 43 बीघा खेते में पानी भर गया। किसानों ने जेसीबी के मदद से बंधा लगाकर पानी को रोका।
विज्ञापन


गोंडा रजबहे और नगला जुझार माइनर में एक साथ पानी छोड़ा गया था। नगला जुझार माइनर पर पुल बनने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ा। सारी पानी रजबहे की ओर ही आ गया। गांव जगनेर के पास रजबहा की सफाई न होने की वजह से बृहस्पतिवार की दोपहर को पटरी कट गई। सारा पानी पटरी किनारे गेहूं के खेतों में भर गया। खेतों में पानी भरता देख किसानों काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान किरन देवी व क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच गए। सूचना मिलने पर िंसचाई विभाग का जिल्लेदार पहुंच गया। जेसीबी की मदद से पानी बंधा लगा दिया। लेखपाल नीतेंद्र सिंह ने किसानों के नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजने की बात कही है। किसान उदयवीर सिंह, संदीप सिंह, संजीव सिंह, महावीर सिंह, सत्यवीर सिंह, कौशल सिंह ने बताया है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से फसल में पानी भरा है। रजबहा की समय पर सफाई नहीं कराई गई है। जेई सारिक हुसैन ने बताया है कि चूहे पटरी को खोखला कर देते हैं। बिलो में पानी भरने से पटरी कट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed