{"_id":"6b0c9013bc1cf1356b07fa17","slug":"driver-falls-ill-humsafar-train-remains-stationed-for-an-hour-aligarh-news-c-2-gur1004-1120882-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चालक की बिगड़ी तबीयत, स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चालक की बिगड़ी तबीयत, स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही हमसफर
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन।
- फोटो : Archive
कानपुर से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12571 हमसफर एक्सप्रेस के चालक की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के कारण ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। चालक को उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई थी।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को ट्रेन से नीचे उतारा। उन्हें इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रेन के सुचारु संचालन के लिए तुरंत दूसरे चालक को बुलाया गया।
हमसफर एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 07:48 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान चालक प्रवीन कुमार को अचानक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हुई। उनकी हालत देखकर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अस्पताल भेजने के बाद रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की। दूसरे चालक के आने और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन सुबह करीब नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गाड़ी स्टेशन पर एक घंटे रुकी रही। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीमार चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया था। दूसरा चालक मिलने के बाद ट्रेन को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।