फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Driver dragged police on his car bonet in Aligarh

अलीगढ़ में सामने आई हैरान करने वाली घटना, पुलिसवाले को कार के बोनट पर लटकाकर दौड़ाई गाड़ी

Sun, 07 Jul 2019 05:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 07 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Driver dragged police on his car bonet in Aligarh
कार व पुलिस हिरासत में युवक - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के टप्पल इलाके में एक कार के बोनट पर पुलिसवाले को बैठाकर तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार करीब 11 बजे टप्पल थाने की आगे एसआई जितेंद्र तेवतिया खड़े हुए थे। तभी तेज गति से अलीगढ़ की तरफ से एक सफेद रंग की कार आते हुए दिखाई दी जिसे एसआई तेवतिया ने इशारा कर रुकवाने की कोशिश की। लेकिन गाड़ी चला रहे युवक ने गाड़ी को हल्का सा धीमा कर अचानक स्पीड बढ़ा दी। 

विज्ञापन

ऐसा देखकर एसआई जितेंद्र तेवतिया ने फिल्मी स्टाइल में गाड़ी पर छलांग लगा दी और गाड़ी  के बोनट पर लटक गए। इस पर भी गाड़ी चालक ने रोकने की बजाए कार की स्पीड को और बढ़ा दिया। एसआई जितेंद्र तेवतिया ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई जिसे देखकर लोग अचरज में पड़ गए और तरह-तरह की बातें करने लगे कि कहीं एसआई जितेंद्र तेवतिया का बदमाशों ने अपहरण तो नहीं कर लिया। 
विज्ञापन


उधर, कार चालक ने बड़ी तेजी के साथ टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर की तरफ गाड़ी को मोड़ लिया। कार गांव के समीप पहुंची ही थी कि तभी गायों का झुंड बीच में आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक युवक गाड़ी खड़ी कर गांव की तरफ भाग निकला। पीछे से टप्पल थाना की फोर्स मौके पर पहुंची और उस युवक की छानबीन कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक युसूफ पुत्र नजीर निवासी नूरपुर थाना टप्पल का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और कार को अपने कब्जे में लिया है। युवक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed